भाजपा संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से हाल ही में की गई नियुक्तियों में तिलकराज सैनी को जिला मंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस घोषणा के बाद से ही उनके समर्थकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
तिलकराज सैनी के मनोनयन की खबर मिलते ही उनके आवास और कार्यालय पर समर्थकों का तांता लग गया। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। समर्थकों ने इस निर्णय को कर्मठ कार्यकर्ताओं का सम्मान बताया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिला मंत्री तिलकराज सैनी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है और जो जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाऊंगा। संगठन को सशक्त बनाना और जनता की समस्याओं का समाधान करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। मैं जनता की सेवा के लिए हर समय तत्पर रहूँगा। तिलकराज सैनी ने अपने सभी समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके अकेले का नहीं, बल्कि हर उस कार्यकर्ता का है जो दिन-रात पार्टी के लिए काम करता है।
बधाई देने वालों में मुख्य रूप से अध्यक्ष अरुण सैनी, निशु सैनी, मोनू सैनी, कपिल सैनी, रवि सैनी, विशाल सैनी और रोहन सैनी सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने विश्वास जताया कि तिलकराज सैनी के नेतृत्व में पार्टी जिले में नई ऊंचाइयों को छुएगी।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.jpeg)
