उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार क्षेत्र में गोवंशों के संरक्षण और उनकी सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक हल्दौर, किशन अवतार ने आज गुरुवार को क्षेत्र की विभिन्न स्थाई व अस्थाई गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गोवंशों के रखरखाव में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने कान्हा पशु आश्रय स्थल (झालू), नंदी विहार गौशाला (धर्मपुरा), जनैलाबदीनपुर, ननूपुरा और ईसापुर गौशालाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन गोवंशों की अभी तक जिओ ट्रैकिंग नहीं हुई है, उनकी प्रक्रिया तत्काल पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गोवंश का एक विशिष्ट पहचान चिन्ह होना अनिवार्य है ताकि उनकी निगरानी सटीक रूप से हो सके।
मृत गोवंशों के निस्तारण को लेकर थानाध्यक्ष ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यदि किसी गोवंश की प्राकृतिक मृत्यु होती है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस और संबंधित विभाग को दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मृत गोवंश को केवल निर्धारित स्थान पर ही सम्मानजनक तरीके से दफनाया जाए। यदि कोई गोवंश खुले स्थान पर पड़ा पाया गया, तो संबंधित जिम्मेदारी तय करते हुए विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि अब गौशालाओं की दिन-रात मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके लिए वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखा जाए और पुलिस प्रशासन भी समय-समय पर इनकी फुटेज की जांच करेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से एसआई अन्नु कुमारी, हेड कांस्टेबल विकास कुमार, हेड कांस्टेबल शक्ति सिंह और कुलदीप कुमार के साथ ही नगर चायत झालू से वरिष्ठ लिपिक अनुज अग्रवाल, सहायक लिपिक अनिल शर्मा, धर्मपुरा ग्राम प्रधान शौवीर सिंह और सचिव मोहित कुमार मौजूद रहे।
![]() |
| पाठक संख्या |
.jpeg)
