बिजनौर/झालू। दो ट्रैक्टरो और एक बाइक की भिड़ंत मे कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के साथ-साथ दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत। ट्रैक्टरों और बाइक की आपसी जबरदस्त भिड़ंत में ट्रैक्टर और बाइक के उड़े परखच्चे मौके पर लोगों की पड़ी चीख पुकार। स्थानीय राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को उपचार हेतु भिजवाया अस्पताल और दुर्घटना में मृतकों के शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस। दो लोगों की अचानक से सड़क दुर्घटना में मौत होने से क्षेत्र में मचा हड़कंप परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मपुरा गांव निवासी जसवंत पुत्र दयाराम उम्र लगभग 45 वर्ष की पुत्री की आगामी दिनों में शादी तय है जिसकी तैयारियां जोरों शोरों से चल रही थी। शादी की तैयारी को लेकर जसवंत अपने पिता दयाराम पुत्र नंदराम उम्र लगभग 70 वर्ष के साथ गांव के ही पुरुषों और महिलाओ के साथ ट्रैक्टर में सवार होकर भात लौतने के लिए नहटौर अपनी रिश्तेदारी में गए हुए थे। भात नोतने के बाद जब सभी ग्रामीण ट्रैक्टर में सवार होकर नहटौर से अपने गांव धर्मपुरा की ओर लौट रहे थे|
जैसे ही उनका ट्रैक्टर नांगल जट्ट से आगे बहन भाई चूड़ियां खेड़ा मंदिर के पास पहुंचा ठीक उसी समय नांगल की ओर से एक ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहा था जिसमें डुल्ले (लकड़ी) का सामान भरा हुआ था तथा समान के ऊपर एक अन्य व्यक्ति और बैठा हुआ था जैसे ही दोनों ट्रैक्टर मंदिर के पास मोड पर पहुंचे तभी झालू की ओर से एक बाइक पर सवार होकर दो युवक जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देखते ही देखते तीनों वाहनों की आपस में ज़बरदस्त भिड़ंत हो गई और वाहनों की आपसी भिड़ंत में ट्रैक्टर सहित बाइक के परखच्चे उड़ गए और मौके पर लोगों की चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ-साथ उपचार हेतु एंबुलेंस को बुलाया।
बताते चलें कि दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भात से लौटकर आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार दयाराम पुत्र नंदराम की भी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। म्रतक दयाराम की पोती की आगामी दोनों में शादी होनी है। बाइक पर सवार मृतक युवक गंगोड़ा शेख का निवासी बताया जा रहा है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर पीछे एक व्यक्ति और बैठा हुआ था वह भी गंभीर रूप से घायल है। आनन फानन में दुर्घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया और मृतको के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। वहीं दूसरी ओर दुर्घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया|
दुर्घटना स्थल पर राहगीरों के साथ-साथ ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। दुर्घटना में दो अलग-अलग लोगों की मौत होने पर उनके गांव सहित पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं दूसरी ओर हल्दौर प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुचे और जानकारी जुटाई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अग्रिम प्रचलित कार्यवाही करने में लगी हुई थी। जैसे ही इस अप्रिय दुर्घटना की जानकारी अल्हैदादपुर किसान सेवा सहकारी समिति के चैयरमैन सूरज सिंह दहिया और आदर्श ग्राम पंचायत धर्मपुरा के ग्राम प्रधान शौवीर सिंह को लगी वह तुरंत ही दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

