नगीना/जिला बिजनौर-कैंटर और बाइक की भीषण भिड़ंत मे मासूम की मौत अन्य घायल - NEWS INDIA 24 #बेबाक कलम, बेखौफ सच#

Breaking

रविवार, 12 अप्रैल 2026

नगीना/जिला बिजनौर-कैंटर और बाइक की भीषण भिड़ंत मे मासूम की मौत अन्य घायल

 

www.newsnindia.com

नगीनानगीना-धामपुर मार्ग पर रामलीला मंदिर गेट के पास एक तेज रफ्तार कैंटर और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 5 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई जबकि उसकी मां और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।  


प्राप्त जानकारी के अनुसार शेरकोट के ग्राम कुल्हाड़ा निवासी हुमा (31 वर्ष) पत्नी नसीम अपने 5 वर्षीय पुत्र हम्माद के साथ अपने भांजे अनस (20 वर्ष) के साथ बाइक पर सवार होकर नगीना स्थित अपने मायके आ रही थीं जैसे ही उनकी बाइक नगीना-धामपुर रोड पर रामलीला मंदिर के समीप पहुंची तभी नगीना की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित कैंटर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।  


टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय राहगीरों की मदद से आनन-फानन में तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद 5 वर्षीय हम्माद को मृत घोषित कर दिया। वहीं हुमा और अनस की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद आरोपी कैंटर चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा।  


मासूम हम्माद की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई इस संबंध में नगीना थाना प्रभारी अवनीत मान ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है। फिलहाल परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है लेकिन पुलिस जाच में जुटी है|  

कुल पाठक संख्या.........