हल्दौर/जिला बिजनौर - प्रशासन ने किया कड़ा प्रहार, नामी ब्रांड से नकली गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़ - NEWS INDIA 24 #बेबाक कलम, बेखौफ सच#

Breaking

सोमवार, 23 मार्च 2026

हल्दौर/जिला बिजनौर - प्रशासन ने किया कड़ा प्रहार, नामी ब्रांड से नकली गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़

www.newsnindia24.com

नूरपुर मार्ग स्थित पावटी गांव में प्रशासन ने एक बड़े अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है जहा  एक बैंकट हॉल की आड़ में चल रही नकली पान मसाला बनाने वाली फैक्ट्री पर पुलिस और प्रशासनिक टीम ने संयुक्त छापेमारी की। पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार,बरेली निवासी अनिल कुमार गुप्ता को सूचना मिली थी कि उनके ब्रांड के नाम का इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर नकली उत्पाद तैयार किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि अब्दुल रहमान नामक व्यक्ति पावटी गांव स्थित 'फैरी फार्म हाउस' (बैंकट हॉल) में नकली पान मसाला तैयार कर उसे बाजार में बेचा जा रहा है।


शिकायत मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और एसपी सिटी कृष्ण गोपाल,सीओ सिटी और नायब तहसीलदार (चांदपुर) ओंकार सिंह व संग्राम सिंह के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित की गई। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके वर्मा,हल्दौर प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार सिंह और जीएसटी निरीक्षक सत्यांश दीक्षित भी शामिल रहे और भारी मात्रा में तैयार नकली पान मसाला,पैकेजिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले नामी ब्रांड के खाली रैपर,मसाला तैयार करने वाली आधुनिक मशीनें,बड़ी संख्या में कच्चा माल और पैकिंग सामग्री आदि वस्तुए बरामद की है। 


नकली उत्पाद न केवल राजस्व को चूना लगा रहे थे,बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा था कर रहे थे। बैंकट हॉल को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अब्दुल रहमान निवासी नूरपुर को  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अधिकारियो का कहना है कि  इस गिरोह नेटवर्क की गहनता के साथ जांच की जा रही है कि इस नकली पान मसाले की बिक्री किन किन क्षेत्रो में हो रही थी और अन्य कौन कौन लोग इसमे शामिल है। 


कुल पाठक संख्या.........