प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दौर थाना क्षेत्र के ग्राम फजलपुर ढाकी निवासी जाबिर अहमद लगभग (45) बर्ष पुत्र बुन्दू उर्फ बंदे हसन पेशे से बाग ठेकेदार था। सोमवार की दोपहर वह अपनी बाइक लेकर घर से यह कहकर निकला था कि वह हैजरपुर स्थित बाग में धुलाई का कार्य देखने जा रहा है। जब देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।
परिजनों ने बताया कि तलाश करते हुए जब वे हैजरपुर स्थित बाग में पहुंचे तो वहां जाबिर की बाइक खड़ी मिली और कुछ ही दूरी पर तलाश करने पर उन्होंने देखा कि जाबिर का शव आम के पेड़ से लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए और कोहराम मच गया। आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
परिजनों के मुताबिक जाबिर पिछले काफी समय से गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहा था। उस पर करीब 20 लाख रुपये का कर्ज था। इसके साथ ही उसकी पत्नी गंभीर बीमारी से पीड़ित है, जिसके इलाज में अब तक काफी पैसा खर्च हो चुका था। लोगो का कहना है कि शायद इसलिए उसने आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के कारण यह आत्मघाती कदम उठाया हो।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। चांदपुर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने कर्ज और बीमारी के कारण तनाव की बात कही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्वाही की जाएगी वही दूसरी और इस घटना के बाद से परिजन के परिवार में मातम पसरा हुआ है और पुरे गांव में शोक की दोड़ गई|
