कोतवाली देहात/जिला बिजनौर - संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध दंपत्ति का शव क्षेत्र में फैली सनसनी,पुलिस गहनता के साथ जाचं में जुटी - NEWS INDIA 24 #बेबाक कलम, बेखौफ सच#

Breaking

बुधवार, 25 मार्च 2026

कोतवाली देहात/जिला बिजनौर - संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध दंपत्ति का शव क्षेत्र में फैली सनसनी,पुलिस गहनता के साथ जाचं में जुटी

 

www,newsnindia.com

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव मसूरी में उस समय सनसनी फ़ैल गई जब एक वृद्ध दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत कि खबर पुरे गाव में आग की तरह फ़ैल गई। जिससे पूरे गांव समेत क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध दंपति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया तथा अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।  


प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव मसूरी में जीराज पुत्र नेता सिंह उम्र लगभग 70 वर्ष अपनी पत्नी रामरति उम्र लगभग 66 वर्ष के साथ गांव के बाहर अपने घर पर रह रहे थे। स्थानीय लोगों में चर्चा बनी हुई है कि मंगलवार की रात्रि में विधुत आपूर्ति अचानक बाधित हो जाने के कारण चोर  उनके घर में घुसे होंगे और सामान चुराने के इरादे से चोरी करने का प्रयास किया होगा जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने वृद्ध दंपति पर हमला कर दिया होगा जिसमें जीराज ने चोरों का पीछा करते हुए उनका विरोध किया जहां पर वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। विधुत  आपूर्ति सुचारु होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया और मृतक के पुत्रो  सहित ग्रामीणों ने घायल जीराज को उपचार हेतु अस्पताल ले जाने लगे जहां रास्ते में ही जीराज ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी ओर रामरती का शव घर के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला।  


घटना की जानकारी मिलते भी कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियो को मामले से अवगत कराया और मृतकों के शव  को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी ग्रामीण भी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुचे स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। चर्चा है कि मृतक जीराज अपनी बहन के यहां भांजे की शादी में भात भरने कि तैयारियों में जुटे हुए थे  ग्रामीणों का कहना है कि मृतक खेती-बाड़ी का भी कार्य करते थे उनके दो लड़के हैं| पुलिस गहनता के साथ जांच में जुट गई है और घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।   


एसपी ग्रामीण ने बताया कि वृद्ध व्यक्ति का शव घर के बाहर खंबे के नीचे पड़ा हुआ था हो सकता है कि खंभे से कोई भारी टुकड़ा उनके सिर पर गिर गया हो जिससे उनकी मौत हो गई और बुजुर्ग महिला की शायद उनके सदमे से मौत हुई हो| मर्तक वृद्ध दंपति गोंव से वाहर रहते थे और उनके लड़के परिवार वाले उनके घर से लगभग कुछ दुरी पर रहते है,तहरीर भी प्राप्त हुई है जिसमे हत्या कि आशंका व्यक्त कि गई है जाच की जा रही है बाकी मौत की सही जानकारी तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग सकेगी|  

कुल पाठक संख्या.........