सामाजिक समरसता का संदेश कार्यक्रम की शुरुआत में नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी ने नव-मनोनीत सभासद संजय वर्मा,कांता चौधरी और हास्वरूप को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर पंचायत सभागार का नाम भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार रखा गया,जिसे उपस्थित जनसमूह ने प्रेरणादायक कदम बताते हुए नगर पंचायत झालू अध्यक्ष लोकेन्द्र चौधरी की सरहाना कर हर्ष व्यक्त किया।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेन्द्र चौधरी एवं नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी विजेंद्र पाल सिंह की मौजूदगी में नगर की बुनियादी और आधुनिक सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा हुई तथा स्वच्छता और आय के स्रोत नगर को स्वच्छ रखने के लिए डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन हेतु लगभग आठ ई-रिक्शाओं को हरी झंडी दिखाई गई। इसी के साथ ही मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) सेंटर शुरू करने का प्रस्ताव पास हुआ जिससे कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण के साथ-साथ नगर पंचायत की आय में भी वृद्धि हो सकेगी।
शिक्षा और खेल युवाओं के लिए आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में है और खिलाड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्टेडियम के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विधुत लाइन को हटाने का प्रस्ताव भी विद्युत विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया।
पर्यावरण संरक्षण तालाबों के शुद्धिकरण के लिए बायो रिमूवेशन ट्रीटमेंट प्लांट और वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सोलर पार्क की स्थापना पर विचार करने के साथ साथ बुनियादी ढांचा सड़कों के चौड़ीकरण,जल निकासी (ड्रेनेज) और नगर सीमा विस्तार (परिसीमन) के प्रस्तावों को भी हरी झंडी दी गई।
नगर अध्यक्ष लोकेन्द्र चौधरी ने कहा कि नगर का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है और इस भारी-भरकम बजट से झालू न केवल बुनियादी ढांचे में मजबूत होगा,बल्कि स्वच्छता और शिक्षा के क्षेत्र में एक मॉडल के रूप में उभरेगा। युवा भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी जहा नगर में विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए दिन-रात प्रयासरत हैं,वहीं नगर पंचायत झालू अधिशासी अधिकारी विजेंद्र पाल सिंह सरकारी जनहित योजनाओं के सरकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से हर घर तक पहुंचाने के लिए नगर अध्यक्ष के साथ ताबड़तोड़ मेहनत करते देखे जा रहे है जिससे आमजन तक सर्कार द्वारा जनहित योजनाओ को हर घर तक पहुचाया जा सके।
नगरपंचायत झालू की बोर्ड की बैठक के इस अवसर पर अवर अभियंता स्मृति गुप्ता,वरिष्ठ लिपिक अनुज अग्रवाल,सहायक लिपिक अनिल शर्मा सहित समस्त सभासद एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
