नगीना/जिला बिजनौर- पानी की टंकी पर लटका मिला घर से लापता यवक का शव,मचा हडकम्प - NEWS INDIA 24 #बेबाक कलम, बेखौफ सच#

Breaking

मंगलवार, 31 मार्च 2026

नगीना/जिला बिजनौर- पानी की टंकी पर लटका मिला घर से लापता यवक का शव,मचा हडकम्प

www.newsnindia.com

नगीना। नव निर्माणाधीन पानी की टंकी पर एक युवक का शव लटका होने से क्षेत्र में फैली अफरा तफरी। स्थानीय लोगों ने टंकी पर लटके शव की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी की टंकी से नीचे उतरवाया और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।   


युवक के परिजनों ने बताया कि नवेद नमाज पढ़ने के लिए घर से निकला था परिजनों ने उसे काफी तलाशा,लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। अगले दिन मंगलवार को परिजनों को सूचना मिली कि नगीना का लाखेड़ी मार्ग पर आईटीआई कॉलेज के पानी की टंकी के ऊपर एक युवक का शव लटका हुआ है। शव के पानी की टंकी पर लटका होने की सूचना आसपास क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।  


पानी की टंकी पर शव के लटका होने की सूचना स्थानीय लोगों ने नगीना पुलिस को दी। तेजतर्ररार थानाध्यक्ष अवनीत मान आनन फानन में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराने के साथ साथ छानबीन में जुटे| युवक की मौत कि खबर सुनते ही पिरिजनो में कोहराम मच गया|  


मृतक के परिजनों ने बताया कि वह सोमवार की शाम को नमाज पढ़ने के लिए घर से निकला था लेकिन देर रात घर नहीं लौटा और उसका फोन भी बंद आ रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चलें कि युवक नगीना के मोहल्ला लाल सराए का रहने वाला नवेद था| नावेद दिल्ली में रहकर लाइट का कार्य करता था और वह फरवरी के माह में घर आया हुआ था।  


घट्ना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकार डॉ अंजनी कुमार चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया,उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टतया से मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है तथा एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें युवक ने स्वेच्छा से यह कदम उठाने की बात कही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही पता लग सकेगा और अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।  

कुल पाठक संख्या.........