शादी के कुछ ही दिनों के बाद नवविवाहित परिवार की खुशियों की डोर टूट गई। शादी के कुछ ही दिन बाद अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से युवक की मौत हो गई। इस सड़क हादसे ने पूरे परिवार के साथ-साथ इलाके को भी झकझोर कर रख दिया है। सड़क हादसे ने नवविवाहित परिवार की खुशियों को पल भर में गम में बदल दिया। मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ सा टूट पड़ा।
बताते चलें कि मोहल्ला इस्लामनगर चामुंडा निवासी विनीत कुमार पुत्र महिपाल सिंह उम्र लगभग 24 वर्ष मंगलवार की शाम किसी कार्य हेतु ठाकुर द्वारा की ओर जा रहा था जैसे ही वह नल तिराहे के पास पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी| टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय राहगीरों ने दुर्घटना की जानकारी तुरंत ही स्थानीय पुलिस को दी और घायल के उपचार के लिए तुरंत ही 108 एंबुलेंस को बुलाया। पुलिस ने आनन फानन में ही दुर्घटना में घायल हुए युवक को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
इस दुर्घटना की सबसे अहम बात यह है कि विनीत कुमार की शादी हाल ही में 8 मार्च को हुई थी शादी के कुछ ही दिनों के बाद युवक की मौत होने से पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है जहां कुछ दिनों पहले शहनाइयों की गूंज थी वहीं अब उस घर में मातम और रोने की आवाज सुनाई दे रही हैं।
इस हादसे ने परिवार के साथ साथ पुरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मृतक युवक बिजली विभाग में बिजली बिल निकालने का कार्य करता था।
