जिला बिजनौर- छोटा हाथी और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में युवक गंभीर रूप से घायल - NEWS INDIA 24 #बेबाक कलम, बेखौफ सच#

Breaking

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026

जिला बिजनौर- छोटा हाथी और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में युवक गंभीर रूप से घायल

www.newsnindia.com

झालू से गोलबाग मार्ग पर शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया,जिसमें एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।  


प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे थाना हीमपुर दीपा के ग्राम चौकपुरी निवासी रवि 30 वर्ष पुत्र खिलेंद्र सिंह अपनी बाइक से झालू से गोलबाग की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गौशाला के समीप पहुंचा,सामने से आ रहे एक अनियंत्रित छोटा हाथी मैजिक वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और रवि सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया।  


दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए इसकी सूचना झालू चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर घायल रवि को आनन-फानन में उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया,जहाँ उसका उपचार चार रहा है|  


हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए लोगो कि भीड़ जमा हो गई| पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।  

कुल पाठक संख्या.........