नहटौर| दहेज का दानव समाज की जड़ों को किस कदर खोखला कर रहा है, इसका एक और काला चेहरा नहटौर थाना क्षेत्र में सामने आया है। मोहल्ला तकियागाड़ी पूर्वी निवासी एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के कई लोगों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्याही शुरू कर दी है।
पीड़िता प्रीती अरोड़ा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी रवि अरोड़ा के साथ पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। उनके मायके वालों ने अपनी सामर्थ्य से बढ़कर शादी में लगभग 20 लाख रुपये खर्च किए थे। इसमें घर गृहस्थी का लगभग सभी सामान,फर्नीचर,इलेक्ट्रॉनिक्स व एक मोटरसाइकिल और कीमती सोने-चांदी के आभूषण शामिल थे। लेकिन ससुराल पक्ष के लिए यह सब पर्याप्त नहीं था।
पीड़िता के अनुसार शादी के कुछ समय बीतते ही पति रवि अरोड़ा,सास संगीता,ससुर ललित अरोड़ा और देवर वंश अरोड़ा का व्यवहार बदल गया। उन्होंने प्रीति पर मायके से ब्रेजा कार और 5 लाख रुपये नकद लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर उसे न केवल प्रताड़ित किया गया,बल्कि मोबाइल फोन भी ले लिया गया ताकि जिससे वह अपने परिजनों को अपनी पीड़ा न बता सके।
पीड़िता ने बताया कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। जाते-जाते आरोपियों ने उससे कहा कि यदि वह बिना कार और नकदी लोटकर आई तो उसे जान से मार देगे| पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पति रवि अरोड़ा,साससंगीता उर्फ बबी,ससुर ललित अरोड़ा,देवर वंश अरोड़ा,अन्य के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा के तहत सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया है।
नहटौर कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है मामले की गंभीरता को देखते पुलिस हर पहलुओ पर बारीकी से साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है जाच में जो दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी|
%20(4).png)