हल्दौर/जिला बिजनौर-अश्लील वीडियो दिखाने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा मुकदमा दर्ज - NEWS INDIA 24 #बेबाक कलम, बेखौफ सच#

Breaking

शनिवार, 4 अप्रैल 2026

हल्दौर/जिला बिजनौर-अश्लील वीडियो दिखाने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा मुकदमा दर्ज

www.newsnindia.com

हल्दौर थाना क्षेत्र की झालू चौकी के अंतर्गत एक गांव में एक किशोर के द्वारा किशोरी को अश्लील वीडियो दिखाने तथा छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। किशोर ने किशोरी को बहला फुसलाकर अश्लील वीडियो दिखाने और छेड़खानी का प्रयास किया। किशोरी ने साहस दिखाते हुए किशोर के चंगुल से निकलकर परिजनों को घर पहुंच आपबीती बताई। किशोरी की बात को सुनकर परिजनों के होश उड़ गए|      


प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दौर थाने की झालू पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गॉव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक किशोर ने किशोरी को बहला फुसलाकर अश्लील वीडियो दिखाने और उसके साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया।।    


किशोरी ने घर पर पहुंचकर सारी आपबीती परिजनों को बताई। किशोरी की बात सुनकर परिजनों ने तुरंत ही उक्त प्रकरण की जानकारी पुलिस को दी और उक्त किशोर के खिलाफ हल्दौर पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण हल्दौर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिना देरी किए परिजनों की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया। उक्त प्रकरण के संबंध में हल्दौर प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार ने बताया कि किशोर के खिलाफ बीएनएस की संबंधित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और किशोर को भी पकड़ लिया गया है अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।  

कुल पाठक संख्या.........