नहटौर/जिला बिजनौर-करंट लगने से झुलसा संविदा विधुत कर्मचारी - NEWS INDIA 24 #बेबाक कलम, बेखौफ सच#

Breaking

रविवार, 5 अप्रैल 2026

नहटौर/जिला बिजनौर-करंट लगने से झुलसा संविदा विधुत कर्मचारी


www.newsnindia.com

नहटौर| कोतवाली देहात मार्ग पर ब्लॉक के पास रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया जिसमे एक विधुत संविदा कर्मचारी विधुत लाइन को ठीक करने के लिए विधुत पोल पर चढ़ा था तभी वह अचानक करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया और खंभे से नीचे गिर पड़ा। घायल कर्मचारी को आनन-फानन में ही निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है,जहाँ उसकी  हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।  


प्राप्त जानकारी के अनुसार,ग्राम बसावनपुर निवासी चेतन सिंह (पुत्र राजेश सिंह नहटौर बिजली घर पर संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे वह ब्लॉक के समीप विद्युत लाइन में आए फॉल्ट को ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा था। बताया जा रहा है कि उसी समय विधुत लाइन में आ जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल होकर निचे गिर गया|  


घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गईऔर वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को नहटौर के एक निजी अस्पताल में भारती कराया| हादसे की जानकारी  मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। विभाग के उच्च अधिकारियों ने अस्पताल पहुँचकर घायल का हाल जाना और उचित उपचार के निर्देश दिए। विधुत लाइन में आख़िरकार शटडाउन के बाद करंट कैसे आया इसकी जाच होनी चाहिए फ़िलहाल विधुत कर्मचारी कि हालत  में सुधार बताया जा रहा है|  



कुल पाठक संख्या.........