हीमपुर दीपा/जिला बिजनौर-निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत परिवार में मचा कोहराम - NEWS INDIA 24 #बेबाक कलम, बेखौफ सच#

Breaking

गुरुवार, 7 मई 2026

हीमपुर दीपा/जिला बिजनौर-निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत परिवार में मचा कोहराम

www.newsnindia.com

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव चौकपूरी में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई जब एक मेहनत-मजदूरी करने वाले युवक की काम के दौरान ऊंचाई से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक अपने परिवार का मेहनत मजदूरी कर पालन पोषण करता था जिसकी अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव चौकपूरी निवासी बंटू पुत्र सुमेर उर्म लगभग 28 बर्ष रोजमर्रा की तरह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। बुधवार की सुबह भी वह नूरपुर रोड स्थित कृष्णा कॉलेज के पास खेमा कॉलोनी निकट कृष्णा कॉलेज के नूरपुर रोड थाना कोतवाली शहर एक निर्माणाधीन मकान पर काम करने गया था जहा दोपहर लगभग 2:30 बजे काम करते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे नीचे जमीन पर आ गिरा जिसमे वह गंभीर रुप से घायल हो गया|


बंटू को गिरता देख मौके पर अन्य मजदूरों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल बंटू को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि चोट इतनी गंभीर थी कि उपचार के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। जैसे ही मौत की खबर गांव पहुंची पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया और भारी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। बंटू की अचानक मौत से उसके मासूम बच्चों और पत्नी के सिर से साया उठ गया है,जिससे पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। बिजनौर कोतवाली शहर थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है अग्रिम कार्याही प्रचलित है|


कुल पाठक संख्या.........