नांगल सोती/जिला बिजनौर- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गुलदार की मौत क्षेत्र में मचा हड़कंप - NEWS INDIA 24 #बेबाक कलम, बेखौफ सच#

Breaking

गुरुवार, 7 मई 2026

नांगल सोती/जिला बिजनौर- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गुलदार की मौत क्षेत्र में मचा हड़कंप

 

www.newsnindia.com
नांगल सोती क्षेत्र के बरकातपुर लालपुरमान के इलाके में बीती रात्री में किसी समय हाईटेंशन विधुत लाइन की चपेट में आने से एक मादा गुलदार की दर्दनाक मौत हो गई। जंगल में गुलदार का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना नांगल सोती थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुरमान की जंगल सीमा नहर के किनारे एक गुलदार का शव मिला है। सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो वहां गुलदार का शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई और ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। स्थानीय लोगो का मानना है कि बीती रात में शायद गुलदार किसी शिकार की तलाश में पेड़ पर चढ़ गया होगा और पेड़ के पास से गुजर रही हाईटेंशन विधुत लाइन की चपेट में आकर शायद करंट लगने के कारण उसकी मौत हो गई हो। 


सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम दरोगा विकास कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुचकर टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। वन विभाग के दरोगा विकास कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया से गुलदार की मौत विधुत करंट लगने के कारण प्रतीत हो रही है। मृत मादा गुलदार की उम्र लगभग 6 वर्ष के आस पास है। शव को कब्जे में ले लिया गया है और डॉक्टरों के एक विशेष पैनल द्वारा इसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।



वन विभाग का कहना है कि हालांकि मामला पूरी तरह करंट लगने का लग रहा है लेकिन मौत के सटीक कारणों और समय की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल वन विभाग ने विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है और इस बात की भी जांच की जा रही है| इस घटना के बाद से स्थानीय किसानों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदारों की सक्रियता लगातार बनी हुई है लोगो का मानना है कि न जाने क्षेत्र में कितने गुलदार अपना डेरा डाले हुए है|

कुल पाठक संख्या.........