जिला बिजनौर-विश्व रक्तदान दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित,50 लोग रक्तदान कर बने रक्तदानी - NEWS INDIA 24 #बेबाक कलम, बेखौफ सच#

Breaking

सोमवार, 15 जून 2026

जिला बिजनौर-विश्व रक्तदान दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित,50 लोग रक्तदान कर बने रक्तदानी

www.newsnindia.com
बिजनौर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, झालू इकाई द्वारा कस्बा स्थित पंडित गरीबदास ब्राह्मण धर्मशाला में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 50 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं वाटर कूलर भेंट कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष चिंकी गुप्ता,सभासद सौरभ गुप्ता,व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल,ज्योति अग्रवाल तथा बिजनौर रक्तदान सेवा चैरिटेबल ब्लड सेंटर से आए स्पर्श भटनागर एवं मोहम्मद आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों को आयोजकों द्वारा पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।


अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है तथा प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष चिंकी गुप्ता ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने युवाओं से रक्तदान शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और समाजसेवा के इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।


अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन,झालू इकाई के अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने बताया कि संगठन पिछले दो वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।


शिविर के दौरान झालू के पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। बिजनौर रक्तदान सेवा चैरिटेबल ब्लड सेंटर से स्पर्श भटनागर,डॉ.अशोक कुमार,मोहम्मद आलम,संजीव ठाकुर,कामिल,निखिल एवं दीपशिखा सहित अन्य टीम सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं,अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनहित के ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया। वहीं दूसरी ओर रक्तदान शिविर में नगर के लोगों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया और इंसानियत की मिसाल पेश की| इस अवसर पर समाज के चोथे स्तम्भ सहित नगर एवं क्षेत्र के काफी लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे

कुल पाठक संख्या.........