नह्टौर/जिला बिजनौर-विवाहिता की संदिग्ध मौत,मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप - NEWS INDIA 24 #बेबाक कलम, बेखौफ सच#

Breaking

शनिवार, 13 जून 2026

नह्टौर/जिला बिजनौर-विवाहिता की संदिग्ध मौत,मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप


www.newsnindia.com
नहटौर थाना क्षेत्र के ग्राम कादीपुरा में शनिवार को एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर अंजनी कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


पुलिस के अनुसार ग्राम कादीपुरा निवासी अनिल कुमार पुत्र करणपाल सिंह का विवाह लगभग चार वर्ष पूर्व ग्राम भटियाना खुशहालपुर निवासी मोनिका पुत्री हरीराज सिंह के साथ हुआ था। शनिवार को मोनिका का शव घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।


मृतका के पिता हरीराज सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही उनकी पुत्री को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका कहना है कि इसी विवाद के चलते मोनिका अपने मायके आ गई थी। बाद में परिजनों के समझाने पर शुक्रवार को उसे वापस ससुराल भेज दिया गया,लेकिन अगले ही दिन उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।


मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर मोनिका की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। मोनिका अपने पीछे लगभग ढाई वर्ष का पुत्र और आठ माह की पुत्री छोड़ गई है। घटना से दोनों परिवारों में शोक व्याप्त है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


विवाहिता की मौत की खबर खबर सुनते ही नहटौर पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। धामपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार में इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नह्टौर थाना क्षेत्र के गांव कादीपुर में एक विवाहिता की फांसी लगाने की घटना सामने आई है जहां मृतिका के पिता ने अपनी पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कर लिया गया है अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है। 

कुल पाठक संख्या.........