स्योहारा/जिला बिजनौर-फ़िल्मी अंदाज में मोबाइल टावर पर युवती से शादी की जिद पर चढ़ा युवक,घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा - NEWS INDIA 24 #बेबाक कलम, बेखौफ सच#

Breaking

शनिवार, 13 जून 2026

स्योहारा/जिला बिजनौर-फ़िल्मी अंदाज में मोबाइल टावर पर युवती से शादी की जिद पर चढ़ा युवक,घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

                    www.newsnindia.com

स्योहारा क्षेत्र के ग्राम अलादीनपुर मे बीती रात्रि उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक अपनी पसंद की युवती से शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक काफी देर तक टावर पर बैठा रहा और अपनी मांग पूरी किए जाने की जिद पर अड़ा रहा। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए युवक से लगातार बातचीत की तथा उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाया।


काफी देर तक चले समझाने-बुझाने और कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस युवक को सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रही। युवक के नीचे उतरते ही ग्रामीणों और प्रशासन ने राहत की सांस ली। समय रहते पुलिस की तत्परता से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।


बताया जा रहा है कि युवक अपनी पसंद की युवती से विवाह कराने की मांग को लेकर यह कदम उठाने पर मजबूर हुआ। हालांकि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा युवक और उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है।


तेजतर्रार स्योहारा थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वही यवक के टावर पर चदने  कि घटना से छेत्र में तरह तरह कि चर्चाओ से बाजार गर्म रहा| 


कुल पाठक संख्या.........