जिला बिजनौर-युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,गांव में मचा हड़कंप जाच मे जुटी पुलिस| - NEWS INDIA 24 #बेबाक कलम, बेखौफ सच#

Breaking

गुरुवार, 18 जून 2026

जिला बिजनौर-युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,गांव में मचा हड़कंप जाच मे जुटी पुलिस|

www.newsnindia.com
हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव खारी में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव खारी निवासी कुतुबुद्दीन (21 वर्ष) पुत्र निसार अपने गांव में रहता था। गुरुवार सुबह ग्रामीणों को युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका दिखाई दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।


सूचना मिलने पर झालू चोकी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटना के बारे उच्चाधिकारियो को अवगत कराया| पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया तथा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।


ग्रामीणों के अनुसार मृतक कुतुबुद्दीन पिछले काफी समय से शारीरिक रूप से अस्वस्थ था तथा उसके शरीर का कुछ हिस्सा पैरालिसिस (लकवा) से प्रभावित बताया जा रहा है। हालांकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।


इस सम्बन्ध मे हल्दौर कोतवाल किशन अवतार ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। युवक की मृत्यु के संबंध में स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कुल पाठक संख्या.........