नांगल सोती/जिला बिजनौर -अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे बैठे दो युवकों को मारी टक्कर,मची अफरा तफरी - NEWS INDIA 24 #बेबाक कलम, बेखौफ सच#

Breaking

शुक्रवार, 19 जून 2026

नांगल सोती/जिला बिजनौर -अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे बैठे दो युवकों को मारी टक्कर,मची अफरा तफरी

www.newsnindia.com
नांगल सोती से चंदक मार्ग पर शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैठे दो युवकों को टक्कर मार देने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए,जबकि घटना के बाद भड़के ग्रामीणों की मारपीट में कार में सवार एक युवक भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा अग्रिम कार्यवाही में जूट गई


प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब छह बजे एक कार जीतपुर से हरचंदपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही कार हरचंदपुर गांव के निकट पहुंची तभी चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित कार सड़क किनारे बैठे रॉबिन (18) और साकिब (21) को जोरदार टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। दुर्घटना के दौरान कार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से भी टकरा गई,जिससे खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। वहीं कार में सवार हरिद्वार निवासी सुधांशु (25) वर्ष से ग्रामीणों के द्वारा की गई मारपीट में वह भी घायल हो गया।


सूचना मिलते ही नांगल सोती पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तीनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा घटनास्थल पर लोगों को कड़ी मेहनत के बाद शांत कराया।


इस सम्बन्ध मे नांगल सोती थानाध्यक्ष  राम प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फरार चालक की तलाश की जा रही है तथा पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



कुल पाठक संख्या.........