नहटौर/जिला बिजनौर-कुएं में गिरने से बालक की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम - NEWS INDIA 24 #बेबाक कलम, बेखौफ सच#

Breaking

शनिवार, 27 जून 2026

नहटौर/जिला बिजनौर-कुएं में गिरने से बालक की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम

www.newsnindia.com
नहटौर से धामपुर मार्ग स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले के (गांगन नदी के पुल के पास) पीछे एक आम के बाग में बने गहरे कुएं में गिरने से 13 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। कुएं के भीतर जहरीली गैस होने के कारण बालक बेहोश हो गया| बालक के कुए में गिरने कि सुचना मिलते ही आस पास छेत्र में हडकम्प मच गया|  सुचना मिलते तत्काल मोके पर पुलिस पहुची और बालक को रेस्क्यू कर कुए से बाहर निकाला| देखते ही देखते मोके पर लोगो कि भारी भीड़ जमा हो गई| बालक को तुरंत ही कुए से निकलकर उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया जहा उपचार के दोरान बालक ने दम तोड़ दिया|


जानकारी के अनुसार मोहल्ला नौधा निवासी धर्मेंद्र सिंह की पत्नी माया शनिवार शाम अपने 13 वर्षीय पुत्र वंश के साथ खेत पर गई थीं। खेत पर कार्य के दौरान वंश खेलते-खेलते पास स्थित आम के बाग में पहुंच गया। इसी दौरान वह असंतुलित होकर वहां बने गहरे कुएं में गिर गया।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस और राहत दल भी पहुंच गया। कुएं की अधिक गहराई तथा उसके भीतर फैली जहरीली गैस के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सुरक्षा इंतजामों के बीच कड़ी मशक्कत के बाद बालक को कुएं से बाहर निकाला गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया,जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मासूम वंश की मौत की खबर मिलते ही मां माया व पिता धर्मेंद्र सिंह तथा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर गहरा शोक व्याप्त है। हर किसी के आखे आसुओ से भर गई| वही दूसरी और बालक कि मौत कि खबर लगते ही पुरे मोहल्ले में शोक कि लहर दौड़ गई|


क्षेत्राधिकारी धामपुर ने बताया कि बालक के कुए में गिरने कि सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया गया। कुएं के भीतर गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण बालक बेहोश हो गया था। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया,जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कुल पाठक संख्या.........