प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव कोहरपुर निवासी बिट्टू पुत्र चरण सिंह रविवार सुबह दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान उसकी गांव के ही लोगो से कहासुनी हो गई थी । देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि सुरेंद्र पुत्र जयसिंह ने बिट्टू के साथ गाली-गलौज करते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में बिट्टू गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा,जबकि आरोपी घटना के बाद फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में बिट्टू को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया,लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई|
सूचना पर मंडावर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इस सम्बन्ध में सदर क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुकान पर सामान लेने गए युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
%20(4).png)