जिला बिजनौर - फॉर्म हाऊस के पास अज्ञात महिला का शव का शव मिलने से फैली सनसनी,जाच मे जुटी पुलिस - NEWS INDIA 24 #बेबाक कलम, बेखौफ सच#

Breaking

गुरुवार, 2 जुलाई 2026

जिला बिजनौर - फॉर्म हाऊस के पास अज्ञात महिला का शव का शव मिलने से फैली सनसनी,जाच मे जुटी पुलिस

www.newsnindia.com

बिजनौर। नजीबाबाद–किरतपुर मार्ग स्थित द्वारिका फॉर्म के समीप गुरुवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटना की खबर फैलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार,गुरुवार सुबह राहगीरों ने द्वारिका फॉर्म के निकट सड़क किनारे एक महिला का शव पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया,लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में सदर क्षेत्राधिकारी ने बताया कि गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे नजीबाबाद–किरतपुर मार्ग स्थित द्वारिका फॉर्म के पास एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और विधिक कार्रवाई प्रारंभ की गई। प्रथम दृष्टया महिला के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।


उन्होंने बताया कि पुलिस मृतका की शिनाख्त कराने के साथ-साथ सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। आसपास के क्षेत्रों से भी जानकारी जुटाने के साथ साथ अग्रिम कार्याही की जा रही है|

कुल पाठक संख्या.........