नह्टौर/जिला बिजनौर-गुलदार पिंजरे में हुआ कैद,दहशत के बीच ग्रामीणों ने ली राहत की सांस - NEWS INDIA 24 #बेबाक कलम, बेखौफ सच#

Breaking

रविवार, 19 अप्रैल 2026

नह्टौर/जिला बिजनौर-गुलदार पिंजरे में हुआ कैद,दहशत के बीच ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

 

www.newsnindia.com

नहटौर क्षेत्र के ग्राम मुकर्रमपुर के जंगल में पिछले कई दिनों से आतंक का पर्याय बना गुलदार आखिरकार वन विभाग के जाल में फंस गया  रविवार सुबह पिंजरे में गुलदार के कैद होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पकड़ी गई मादा गुलदार की उम्र लगभग चार वर्ष बताई जा रही है। वन विभाग अब तक इस क्षेत्र से दो मादा गुलदार पकड़ चुका है। 

 

गौरतलब है कि बीते दिनों को ग्राम मुकर्रमपुर निवासी अतुल की लगभग 10 वर्षीय पुत्री अदिति जो कक्षा चार की छात्रा थी अपनी मां पिंकी देवी के साथ गन्ने के खेत में गई थी। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने अदिति पर पीछे से हमला कर दिया था। मां के शोर मचाने और ग्रामीणों के लाठी-डंडे लेकर दौड़ने के कारण गुलदार बालिका को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया था,लेकिन गहरे घाव होने के कारण चिकित्सकों ने अदिति को मृत घोषित कर दिया था।  


घटना के बाद से ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश और डर का माहौल था,वन विभाग की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह और शूटर अनीश अहमद के नेतृत्व में इलाके की घेराबंदी की। गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने के लिए लगातार ड्रोन कैमरों का सहारा लिया गया। वन विभाग की पांच सदस्यीय टीम दिन-रात जंगल में डेरा डाले रखा| जंगल में अलग-अलग स्थानों पर दो पिंजरे भी लगाए गए थे।  


रविवार सुबह किसान इंद्रपाल सिंह के खेत में लगे पिंजरे में मादा गुलदार फंस गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को सुरक्षित रेस्क्यू कर धामपुर रेंज कार्यालय ले आई। पकड़ी गई मादा गुलदार की उम्र करीब 4 बर्ष बताई जा रही है। मुकर्रमपुर क्षेत्र से अब तक दो मादा गुलदार पकड़ी जा चुकी हैं। टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है ताकि ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। हालांकि गुलदार के पकड़े जाने से गांव में खुशी है| इसी क्षेत्र में हाल ही में एक गुलदार का शावक भी मृत अवस्था में पाया गया था।   


ग्रामीणों का मानना है कि एक ही क्षेत्र में लगातार गुलदारों की मौजूदगी से हम सभी किसान चिंतित हैं कि कहीं इस इलाके में और भी गुलदार न छिपे हों। वन विभाग ने क्षेत्र के लोगों को अभी भी पूरी तरह सतर्क रहने की सलाह दी है। वन विभाग ने आश्वासन दिया है कि क्षेत्र में गुलदारों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आगे की कार्याही भी जारी रहेगी ताकि ग्रामीणों को गुलदार से निजात मिल सके|  

कुल पाठक संख्या.........