नहटौर। युवक ने चाकू से युवती के ऊपर हमला। युवक अचानक से युवती के घर में घुसा और उस पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। युवक के द्वारा अचानक से युवती पर हमले किए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन फानन में ही युवती को उपचार के लिए अस्पताल में कराया भर्ती।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नहटौर थाना क्षेत्र के गांव मीमला में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने चाकू से युवती पर हमला कर दिया। बताते चलें कि गांव मीमला मे दोपहर करीब 12:00 बजे शाकिर की पुत्री निकहत उर्फ गुल्लो अपने घर पर थी इस दौरान एक युवक घर में घुसा और युवती पर अचानक चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
युवती पर हमला करने के बाद युवक वहां से भागने लगा तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया। हमले में घायल युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर भेज दिया गया। युवती पर हमला करने वाले युवक की पहचान फैजान के रूप में हुई जिसने अपने आपको हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव नगला निवासी बताया। पुलिस आरोपी युवक को पकड़ कर अपने साथ थाने ले गई।
वहीं दूसरी ओर युवती के ऊपर चाकू से हमला किए जाने की खबर से पूरे गांव सहित क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नह्टौर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवती का उपचार जारी है साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
