रेहड़/जिला बिजनौर- आम के बाग में युवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या,क्षेत्र में फैली सनसनी - NEWS INDIA 24 #बेबाक कलम, बेखौफ सच#

Breaking

सोमवार, 20 अप्रैल 2026

रेहड़/जिला बिजनौर- आम के बाग में युवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या,क्षेत्र में फैली सनसनी

www.newsnindia.com
रेहड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को एक युवक ने अचानक आत्महत्या कर ली। युवक का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में महड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान रेहड़ निवासी लगभग 20 वर्षीय बंटी कुमार के रूप में हुई है।  


प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राचीन दुर्गा माता मंदिर के निकट नहर किनारे अफजलगढ़ निवासी आनंदवीर रस्तोगी का आम का बाग है। इस बाग को रेहड़ निवासी शमीम शाह,समीम मंसूरी और अबरार बेग ने ठेके पर ले रखा है। सोमवार दोपहर लगभग 12:00 बजे जब ठेकेदार बाग में पहुंचे,तो वहां पर उन्होंने एक युवक का शव रस्सी के फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।  


घटना की गंभीरता को देखते हुए रेहड़ थानाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा और एसआई भीम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। सूचना मिलते ही एसपी पूर्वी और सीओ अफजलगढ़ आलोक कुमार ने भी मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई।  


पुलिस कि जांच में मृतक की पहचान बंटी कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह उर्म लगभग 20 बर्ष निवासी रेहड़ के रूप में हुई। म्रतक कि माता के अनुसार बंटी उत्तराखंड के काशीपुर स्थित एक पेपर मिल में नौकरी करता था। वह पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि बंटी सुबह करीब 5:00 बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह बरेली जा रहा है। उसके पिता धर्मपाल सिंह बीमार हैं और वर्तमान में एम्स ऋषिकेश में उनका उपचार चल रहा है।  


ग्रामीणों की भारी भीड़ के बीच पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा| रेहड़ थानाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया से मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है,बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

कुल पाठक संख्या.........