हीमपुर दीपा/जिला बिजनौर-शादी में विवाद के बाद घर में घुसकर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर - NEWS INDIA 24 #बेबाक कलम, बेखौफ सच#

Breaking

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

हीमपुर दीपा/जिला बिजनौर-शादी में विवाद के बाद घर में घुसकर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर


www.newsnindia.com
हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव सिसौना स्थित एक बैंकट हॉल में शादी समारोह के दौरान शुरू हुआ विवाद उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया, जब हमलावरों ने एक युवक के घर में घुसकर उसके सिर में गोली मार दी। घटना से पुरे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घायल युवक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।  


प्राप्त जानकारी के अनुसार हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव रावटी निवासी सौरभ पुत्र सुदेश उर्म लगभग 20 बर्ष सोमवार रात (20 अप्रैल) को गांव टुंगरी की एक शादी में शामिल होने सिसौना मार्ग स्थित बैंकट हॉल गया था। समारोह के दौरान सौरभ का कुछ युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद सौरभ वहां से अपने घर लौट आया।  


आरोप है कि देर रात बाइक सवार हमलावर सौरभ के घर तक पहुंच गए और घर में घुसकर उसके सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके की ओर दौड़े,जिसे देख हमलावर अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। परिजन आनन-फानन में घायल सौरभ को अस्पताल ले गए,जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि सौरभ पेशे से एक प्राइवेट स्कूल की वैन चलाता है।  


घटना की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी चांदपुर ने भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने मौके से हमलावरों की बाइक बरामद कर ली है।हीमपुर दीपा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित के पिता सुदेश की तहरीर के आधार पर गांव टुंगरी निवासी अंकित कुमार,अतुल कुमार पुत्र भूपेंद्र और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है,जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।  


क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस पूरी मुस्तैदी से जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों में इस दुस्साहसिक वारदात को लेकर गहरा रोष व्याप्त है वही गोली लगने के बाद सौरभ की स्थिति नाजुक बनी हुई है| इस संबंध में हीमपुर दीपा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित के परिजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है आरोपियों की तलाश की जा रही है।   

कुल पाठक संख्या.........