प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रभारी निरीक्षक हल्दौर को एक ज्ञापन सौंपकर दुकान को तत्काल वहां से हटाने की मांग की है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि जिस स्थान पर अंग्रजी शराब का ठेका खोला गया है,वह मुख्य आवागमन का मार्ग है और पास में आबादी भी है तथा पास मे ही दुकान के ठीक पीछे कब्रिस्तान भी स्थित है।
वहीं दूसरी ओर अंग्रेजी शराब की दुकान के स्वामी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि दुकान जहा पूर्व मे थी वह स्थान घनी आबादी बाला था,जहा पूर्व मे कई दुर्घटनाए भी हो चुकी है| दुकान के सामने पर्दशन कर रहे लोगो के बारे मे उन्होंने बताया कि इस धरने के पीछे कुछ लोगों का निजी स्वार्थ है जो यह सब करा रहे है| यह अंग्रजी शराब की दुकान आबकारी विभाग के नियमों के अनुसार ही आबंटित हुई है|
अंग्रजी शराब के विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से मोहम्मद अब्बास अहमद,दानिश,नदीम अहमद,जावेद,मानू,अंजार,निजामुद्दीन,इमरान,नावेद,निजामुद्दीन,साजिद,अर्पित,अफसर,फारूक,आसिफ,साहि और बदरुद्दीन सहित दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
