जिला बिजनौर-ग्रामीण सत्ता पंचायती राज संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई संपन्न,शौवीर सिंह बने प्रदेश प्रभारी - NEWS INDIA 24 #बेबाक कलम, बेखौफ सच#

Breaking

रविवार, 26 अप्रैल 2026

जिला बिजनौर-ग्रामीण सत्ता पंचायती राज संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई संपन्न,शौवीर सिंह बने प्रदेश प्रभारी


www.newsnindia.com
बिजनौर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जनपद भदोही के सुरियावा विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत महजूदा सचिवालय में ग्रामीण सत्ता पंचायती राज संगठन उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चंद्र अवस्थी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रदेश के 50 से अधिक जनपदों के जिला अध्यक्षों व ग्राम प्रधानों और पदाधिकारियों ने शिरकत की।  



बैठक का मुख्य केंद्र आगामी पंचायत चुनाव रहे। वक्ताओं ने संभावित चुनावी विलंब पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि चुनाव समय पर नहीं होते हैं तो ग्राम पंचायतों के विकास कार्य बाधित हो सकते हैं। इस मुद्दे पर संगठन के सभी पदाधिकारियों ने एकमत होकर निर्णय लिया कि शासन से मांग की जाएगी कि चुनाव में देरी की स्थिति में ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी जाए।   



जनपद बिजनौर के विकासखंड हल्दौर कि आदर्श ग्राम पंचयत के प्रधान शौवीर सिंह को उनकी मृदुल भाषा व कार्यशैली और सामाजिक सक्रियता को देखते हुए ग्रामीण सत्ता पंचायती राज संघटन उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है वही अमरोहा की ग्राम प्रधान मनु यादव को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।महजूदा के ग्राम प्रधान राजमणि पांडे और जौनपुर की ग्राम प्रधान ज्योति यादव को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई।  



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भदोही जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चंद्र अवस्थी ने पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे संगठन को और अधिक प्रभावशाली बनाएंगे तथा पंचायतों के अधिकारों और ग्राम स्तर पर विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर संघर्ष करेंगे।


बैठक में बिजनौर जनपद के अलावा हाथरस,हापुड़,मुरादाबाद,आजमगढ़,बरेली,रायबरेली,बस्ती,वाराणसी,सुल्तानपुर,उन्नाव,कन्नौज और झांसी समेत दर्जनों जनपदों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और ग्राम पंचायत से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से बैठक के सामने रखा।  

कुल पाठक संख्या.........