ग्राम किशनपुर भोगन निवासी गौरव कुमार पुत्र विजयपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह तीन मार्च की रात अपनी पत्नी आकांशा देवी और चार माह के पुत्र के साथ कार से शादीपुर से नहटौर आ रहे था| जैसे ही उनकी कार नहटौर शादीपुर मार्ग पर ग्राम रूगड़ी के पास पहुँची,तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार टाटा कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में गौरव व उसकी पत्नी और मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए था|
दुर्घटना के बाद घायलों को पहले धामपुर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया जहाँ बच्चे की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बिजनौर और फिर ऋषिकेश के जॉली ग्रांट अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां भी बच्चे की स्थिति में सुधार न होने पर परिजन उसे पीजीआई चंडीगढ़ लेकर गए थे जहाँ सोमवार सुबह लगभग चार बजे उपचार के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।
बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार को आक्रोशित परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण नहटौर थाने पहुँचे और आरोपी चालक संजीव पुत्र दयाराम सिंह निवासी ककराला की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि लापरवाही से वाहन चलाने के कारण एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया है|
रविंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक नहटौर ने बताया की पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। आरोपी कार चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी विधिक कार्रवाई अमल में लाई जायेगी तब जाकर कही परिजन और ग्रामीण शांत हुए|
