प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश पुलिस की टीम आरोपी सन्नी को उसके पुराने ठिकानों और संभावित संपर्कों की पहचान के लिए यहाँ लेकर पहुची| पुलिस का मुख्य उद्देश्य सन्नी के उन मददगारों और नेटवर्क सहयोगियों का पता लगाना है,जो लंबे समय से उसकी आपराधिक गतिविधियों में परदे के पीछे से सहयोग कर रहे थे। पुलिस टीम स्थानीय स्तर पर अलग-अलग पहलुओं से बारीकी से जांच कर रही है।
गौरतलब है कि हरविंदर सिंह उर्फ सन्नी का नाम इससे पहले विशाखापट्टनम के बहुचर्चित सोना लूटकांड में भी सामने आ चुका है उस समय भी बाहरी पुलिस ने हल्दौर के सर्राफा बाजार के कई व्यापारियों से लंबी पूछताछ की थी और अब एक बार फिर सन्नी के हल्दौर आने से बाजार में पुरानी कड़ियों के जुड़ने की आशंका गहरा गई है,जिससे व्यापारियों में भय और बेचैनी का माहौल बन गया है।
शनिवार को पुलिस की इस छापेमारी और पूछताछ की गतिविधि को देखने के लिए कस्बे में जगह-जगह लोगों की भारी भीड़ जमा रही दिन भर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा कि आखिर सन्नी के तार अभी भी किन-किन स्थानीय लोगों से जुड़े हुए हैं। चर्चा है कि विशेष रूप से सर्राफा बाजार पुलिस की रडार पर माना जा रहा है।
हालांकि,पुलिस टीम ने अभी तक किसी भी कार्याही या गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है,लेकिन संकेतों में बताया गया है कि सन्नी से पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। स्थानीय स्तर पर हो रही इस जांच से आने वाले दिनों में कुछ बड़े खुलासे होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस टीम अभी जांच में जुटी हुई है।
%20(4).png)