जिला बिजनौर-सहकारी बेंक की शाखा पर किसानों ने किया हंगामा लगाए आरोप - NEWS INDIA 24 #बेबाक कलम, बेखौफ सच#

Breaking

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

जिला बिजनौर-सहकारी बेंक की शाखा पर किसानों ने किया हंगामा लगाए आरोप

www.newsnindia.com

कस्बा झालू में स्थित जिला सहकारी बैंक की शाखा पर शुक्रवार को किसानों ने किया हंगामा| किसानों ने बैंक परिसर पर पहुंचकर हंगामा कर लगाए शाखा प्रबंधक पर आरोप| किसानों ने शाखा प्रबंधक पर अनावश्यक रूप से परेशान करने के आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की है|     


प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को किसानों ने कस्बा झालू क्षेत्र में स्थित जिला सहकारी बैंक की शाखा पर हंगामा करते हुए शाखा प्रबंधक पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम किसान अंगूठा टेक व कुछ साक्षर है| उन्हें बार-बार आईडी मांग कर परेशान किया जा रहा है बार-बार कागजात मांगे जा रहे हैं। किसानों ने कहा कि केवाईसी (KYC) के नाम पर बार-बार आईडी मांगी जा रही है| किसानों ने कहा कि किसी खाताधारक की मृत्यु हो जाने के बाद खाते से पैसे निकालने के नाम पर कागज बनवाने के लिए सुविधा शुल्क का भी आरोप लगाते हुए किसानों ने शाखा प्रबंधक के स्थानांतरण किए जाने की मांग की|    


वही दूसरी ओर किसानों के द्वारा लगाए गए इन आरोपों के बारे में जब शाखा प्रबंधक से वार्ता की गई तो उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जिन खाताधारकों की केवाईसी अपडेट नहीं है,उन्हें नियमानुसार केवाईसी कराने के लिए कहा जा रहा है उन्होंने आगे कहा कि यदि किसी खाताधारक की मृत्यु हो जाने के बाद उसके खाते से पैसे निकालने के लिए उसकी एक तय कानूनी प्रक्रिया होती है जिसे पूर्ण करने के बाद ही भुगतान किया जाता है|किसानों के द्वारा लगाए सुविधा शुल्क की बात पर उन्होंने कहा कि यह बात बेबुनियाद है झूठी है इसमें कोई सत्यता नहीं है और किसानों के द्वारा लगाए गए सभी आरोपो को निराधार व बेबुनियाद बताया है|  

कुल पाठक संख्या.........