नांगल सोती थाना क्षेत्र के ग्राम गौसपुर में शुक्रवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है जहाँ अपने घेर में सो रहे एक किसान की ट्रैक्टर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर में खड़ा ट्रैक्टर अचानक किसी समय स्टार्ट हो गया और सीधे किसान की चारपाई पर चढ़ गया। इस हादसे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नांगल थाना छेत्र के गाव गौसपुर निवासी विजय सिंह उर्म लगभग 65 वर्ष प्रतिदिन की तरह रात को भी अपने घेर में सो रहे थे। उनके पास ही अपना ट्रैक्टर खड़ा था। परिजनों के मुताबिक देर रात किसी समय ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट होकर आगे बढ़ गया और सीधे विजय सिंह की चारपाई से जा टकराया। ट्रैक्टर के नीचे दबने के कारण किसान को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
शनिवार सुबह जब मृतक के परिजन सोकर उठे तो वहाँ का नजारा देख उनकी चीख निकल गई। विजय सिंह मृत अवस्था में पड़े थे,चारपाई टूटी हुई थी और ट्रैक्टर भी वही खड़ा था। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी भारी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। इस घटना से पुरे ग़ाव में हडकम्प मच गया|
घटना की सूचना मिलते ही नांगल थानाध्यक्ष अम्रर सिंह राठोर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियो को अवगत कराया| घटना कि जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियो के साथ फोरंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया|
इस घटना की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नांगल थाना छेत्र के गाव गोसपुर में ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है परिजनों की उपस्थिति में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर विधिक कार्याही प्रचलित है पोस्टमाटम रिपोर्ट के आधर पर प्रत्येक बिंदु पर जाच कर कार्याही अमल में लायी जायेगी|