जिला बिजनौर-पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश के मासिक पत्रक वंदनीय ग्राम पंचायत मे ग्राम पंचायत धर्मपुरा प्रकाशित होने पर शौवीर सिंह सम्मानित - NEWS INDIA 24 #बेबाक कलम, बेखौफ सच#

Breaking

रविवार, 7 जून 2026

जिला बिजनौर-पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश के मासिक पत्रक वंदनीय ग्राम पंचायत मे ग्राम पंचायत धर्मपुरा प्रकाशित होने पर शौवीर सिंह सम्मानित

www.newsnindia.comबिजनौर। ग्रामीण सत्ता पंचायती राज संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी एवं विकासखंड हल्दौर की आदर्श ग्राम पंचायत धर्मपुरा के ग्राम प्रधान शौवीर सिंह को पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश के मासिक पत्रक में "वंदनीय ग्राम पंचायत" मे आदर्श ग्राम पंचायत धर्मपुरा को प्रकाशित किए जाने पर सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि जनपद बिजनौर के लिए गर्व,सम्मान एवं हर्ष का विषय है|


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण सत्ता पंचायती राज संगठन उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चंद्र अवस्थी के निर्देश पर संगठन के सदस्य एवं जनपद बिजनौर के जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार उर्फ सोनू ने उनके प्रतिनिधि के रूप में ग्राम पंचायत धर्मपुरा पहुंचकर प्रदेश प्रभारी शौवीर सिंह को सम्मानित किया।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मान शौवीर सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व,उत्कृष्ट कार्यशैली,समर्पण तथा ग्राम पंचायत के विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उनके नेतृत्व में आदर्श ग्राम पंचायत धर्मपुरा ने विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं,जिसके चलते पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश के मासिक पत्रक "वंदनीय ग्राम पंचायत" में स्थान प्राप्त हुआ है।


रविवार को ग्राम पंचायत भवन धर्मपुरा में आयोजित सम्मान समारोह में देवेंद्र कुमार उर्फ सोनू ने शौवीर सिंह को फूल-मालाएं एवं सम्मान-पटका पहनाकर सम्मानित किया। समारोह में ग्राम पंचायत गौसपुर टोपरी के प्रधान पति धर्मेंद्र सिंह उर्फ भोलू,ग्राम पंचायत धोमनपुर के ग्राम प्रधान दीपक कुमार तथा मुकरपुर गुर्जर के पूर्व प्रधान भीम सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने शौवीर सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं ग्राम पंचायत के निरंतर विकास की कामना की। उनके सम्मानित होने पर समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

कुल पाठक संख्या.........