हल्दौर नगर के बालकिशनपुर चौराहे के निकट रविवार सुबह मुर्गों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में पिकअप के हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि चालक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार पटवाई निवासी रामपुर चालक जितेंद्र कुमार पिकअप वाहन में मुर्गे लेकर करनाल से रामपुर जा रहा था। रविवार सुबह करीब छह बजे बालकिशनपुर चौराहे के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा भिड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में पिकअप में सवार हेल्पर सुरेंद्र सिंह उर्फ सन्नी (38) निवासी मिलक,जनपद रामपुर,गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से उसे उपचार के लिए भिजवाने का प्रयास किया,लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। दुर्घटना में चालक जितेन्द्र कुमार भी घायल हो गया,मोके पर अफरा तफरी मच गई|
घटना की सूचना मिलते ही हल्दौर पुलिस ने मौके पर पहुची और अग्रिम कार्याही में जुट गई तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
दुर्घटना के सम्बन्ध में थाना प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।