प्राप्त जानकारी के अनुसार झालू से रसूलपुर आबाद की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित रॉयल फार्म हाउस से पहले कब्रिस्तान के पीछे एक अर्धनिर्माण माकन बना हुआ है। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने मकान के बरामदे मे जीने के नीचे एक युवक का शव पड़ा देखा जिससे दुर्गंध आ रही थी। शव देखने मे कई दिन पुराना लग रहा था और गल भी चुका था। इसकी सूचना तुरंत ही स्थानीय लोगो ने झालू चौकी पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही झालू चोकी पुलिस मोके पर पहुची और उच्चाधिकारी को अवगत कराया| पुलिस को शव के पास से खाली इंजेक्शन की सिरिंज और मदिरा शराब के खाली पब्बे के रैपर,प्लास्टिक का खाली गिलास आदि बरामद हुआ हैं,जिससे प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। साक्ष्य जुटाने के लिए बिजनौर से फील्ड यूनिट (फॉरेंसिक टीम) को भी बुलाया गया,जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
पुलिस ने मौके पर मौजूद भीड़ की मदद से मृतक के शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया,लेकिन शव काफी पुराना और सड़ा-गला होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। शव देखने मे कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। हल्दौर कोतवाल किशन अवतार ने वताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है मृत्यु के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा| समाचार लिखे जाने तक पुलिस मृतक की शिनाख्त व कानूनी कार्यवाही में जुटी थी|
