हीमपुर दीपा/जिला बिजनौर - करंट की चपेट में आने से किसान की हुई दर्दनाक मौत,टूटी एलटी लाइन बनी हादसे का कारण - NEWS INDIA 24 #बेबाक कलम, बेखौफ सच#

Breaking

मंगलवार, 30 जून 2026

हीमपुर दीपा/जिला बिजनौर - करंट की चपेट में आने से किसान की हुई दर्दनाक मौत,टूटी एलटी लाइन बनी हादसे का कारण

 

www.newsnindia.com
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव गदनपुरा में सोमवार अपराह्न एक दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौत हो गई। ट्यूबवेल के समीप टूटी पड़ी एलटी विद्युत लाइन के संपर्क में आने से युवक की मौके पर ही जान चली गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव गदनपुरा निवासी विकास कुमार उर्म लगभग (20) पुत्र हरेंद्र सिंह सोमवार अपराह्न अपने खेत स्थित ट्यूबवेल पर गया था। काफी देर तक उसके घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उसके पिता हरेंद्र सिंह ट्यूबवेल पर पहुंचे तो उन्होंने विकास को जमीन पर पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि ट्यूबवेल के समीप एलटी लाइन का तार टूटकर जमीन पर पड़ा था,जिसकी चपेट में आने से विकास को करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। परिजन शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर हीमपुर दीपा थाने लेकर पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल भी की।


ग्रामीणों का कहना है कि यदि विद्युत लाइनों का समय-समय पर रखरखाव किया जाता और टूटे तारों की समय रहते मरम्मत होती,तो इस प्रकार की दर्दनाक घटना से बचा जा सकता था। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कुल पाठक संख्या.........