नह्टौर/जिला बिजनौर-प्रेम विवाह कर लौटे युवक का शव पेड़ से लटका मिला शव,मचा हडकम्प - NEWS INDIA 24 #बेबाक कलम, बेखौफ सच#

Breaking

गुरुवार, 14 मई 2026

नह्टौर/जिला बिजनौर-प्रेम विवाह कर लौटे युवक का शव पेड़ से लटका मिला शव,मचा हडकम्प

www.newsnindia.com
नहटौर थाना क्षेत्र के सादात नगर उर्फ डूंडाखेड़ी गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,जब एक युवक का शव गांव के पास ही एक पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान 24 वर्षीय अंकुल सैनी पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है। सनसनीखेज बात यह है कि युवक महज एक दिन पहले ही प्रेम विवाह कर गांव लौटा था। इस अचानक हुई मौत से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है और घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।


मिली जानकारी के अनुसार अंकुल सैनी का गांव की ही एक विवाहित महिला के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले दोनों अपने घर-बार छोड़कर हरिद्वार चले गए थे,जहाँ उन्होंने प्रेम विवाह कर लिया। ग्रामीणों के मुताबिक महिला ने अपने पहले पति को छोड़कर अंकुल के साथ जीवन बिताने का फैसला किया था। दोनों बुधवार कि शाम ही घर वापस गांव लौटे थे लेकिन इसके अगले ही दिन सुबह अंकुल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से मामला बेहद रहस्यमय हो गया है। 


गुरुवार तड़के जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए,तो उन्होंने अंकुल का शव पेड़ से लटका देखा। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय नहटौर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।


अंकुल की मौत के बाद गांव में तनाव और सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीण इस घटना को आत्महत्या और हत्या (साजिश) दोनों एंगल से जोड़कर देख रहे हैं। चर्चा है कि प्रेम विवाह के विरोध या रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है,वहीं दूसरी ओर इसे गृहक्लेश या मानसिक तनाव के कारण उठाय गया कदम भी माना जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी किसी भी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुची है|



नहटौर प्रभारी निकरीक ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों और ग्रामीणों से गहनता से पूछताछ व जाच की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। 


कुल पाठक संख्या.........