हल्दौर/जिला बिजनौर-सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत पर भड़के परिजन,अम्हेड़ा चौकी के सामने शव रखकर लगाया जाम - NEWS INDIA 24 #बेबाक कलम, बेखौफ सच#

Breaking

मंगलवार, 12 मई 2026

हल्दौर/जिला बिजनौर-सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत पर भड़के परिजन,अम्हेड़ा चौकी के सामने शव रखकर लगाया जाम

 

www.newsnindia.com
बिजनौर से नूरपुर मार्ग पर स्थित ग्राम रुस्तमपुर के पास मंगलवार को हुई दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर से गुस्साए परिजनों ने मुआवजे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अम्हेड़ा पुलिस चौकी के सामने शव रखकर जाम लगा दिया जिससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कड़ी मेहनत के बाद हल्दौर पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया|


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम शादीपुर कला निवासी सुखबीर (45 वर्ष) लगभग पुत्र मायाराम मंगलवार को अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। रुस्तमपुर के पास उनकी बाइक की टक्कर दूसरी बाइक से हो गई,जिस बाइक को गांव पावटी निवासी एक व्यक्ति चल रहा था बताया जा रहा है। हादसे में सुखबीर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर से हायर सेंटर रेफर किया गया था जहाँ उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।


बुधवार को जैसे ही मृतक का शव क्षेत्र में पहुँचा परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज परिजनों ने अम्हेड़ा पुलिस चौकी के सामने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों की मांग थी कि आरोपी बाइक चालक के खिलाफ सख्त कार्याही की जाए और पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए। जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर यातायात पूरी तरह ठप हो गया था|


हंगामे की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर उच्चाधिकारी व हल्दौर कोतवाल किशन अवतार भारी पुलिस बल के साथ मोके पर पहुँचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को काफी देर तक समझाया और सरकारी प्रावधानों के अनुसार उचित मुआवजा दिलाने व आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्याही का आश्वासन दिया।


अधिकारियों के ठोस आश्वासन के करीब डेढ़ घंटे बाद परिजनों ने जाम खोला जिसके बाद पुलिस ने यातायात सुचारू कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


कुल पाठक संख्या.........