मृतका सृष्टि पुत्री स्वर्गीय मोहित कुमार की पारिवारिक पृष्ठभूमि अत्यंत दुखद रही है। उसके माता-पिता का निधन पहले ही हो चुका था। सृष्टि के परिवार में अब केवल उसका एक छोटा भाई बचा है,जिसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं बताई जा रही है। माता-पिता के गुजर जाने के बाद इन दोनों बच्चों की परवरिश उनके चाचा कर रहे थे।
ग्रामीणों के अनुसार सृष्टि छोटी उम्र में ही बड़ी जिम्मेदारियों और अभावों के बीच जीवन गुजार रही थी। बीती रात उसने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया यह अभी तक रहस्य बना हुआ है। सुबह जैसे ही उसकी मौत की खबर गांव में फैली हर किसी की आंख नम हो गई। ग्रामीणों में इस बात को लेकर गहरा दुख है कि जिस भाई को बहन के सहारे की सबसे ज्यादा जरूरत थी अब उसका सहारा भी उसके सिर से छिन गया है।
सूचना मिलते ही स्योहारा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्याही की जाएगी। इस दर्दनाक घटना ने समाज के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और लड़की के भाई के मानसिक स्वास्थ्य और उसके अकेलेपन को लेकर गांव में गहरी चिंता देखी जा रही है। वही इस घटना से पुरे गाव में शोक व्याप्त है|
