नजीबाबाद/जिला बिजनौर-टहलने निकले वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत,परिवार में कोहराम - NEWS INDIA 24 #बेबाक कलम, बेखौफ सच#

Breaking

मंगलवार, 12 मई 2026

नजीबाबाद/जिला बिजनौर-टहलने निकले वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत,परिवार में कोहराम

www.newsnindia.com
नजीबाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धनसिनी में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है जहाँ खाना खाने के बाद टहलने निकले एक वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से जान चली गई। इस हादसे के बाद से मृतक के परिवार में चीख-पुकार मची हुई है और पूरे गाँव में शोक की लहर है।


प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम धनसिनी निवासी रामसिंह 70 वर्ष मंगलवार  भोजन करने के उपरांत रोजाना की तरह घर से टहलने के लिए निकले थे। टहलते-टहलते वह अचानक रेलवे ट्रैक के समीप पहुँच गए। बताया जा रहा है कि उसी दौरान वहाँ से गुजर रही एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामसिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर जमा हो गए। सूचना पाकर तत्काल पहुँची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव को सील कर दिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।


70 वर्षीय रामसिंह की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि रामसिंह सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और अक्सर खाने के बाद टहलने जाया करते थे लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह उनकी आखिरी सैर साबित होगी।

कुल पाठक संख्या.........