स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र पर दबंगों ने किया हमला,हालत गंभीर - NEWS INDIA 24 #बेबाक कलम, बेखौफ सच#

Breaking

शुक्रवार, 22 मई 2026

स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र पर दबंगों ने किया हमला,हालत गंभीर

 

wwwnewsnindia.com
हल्दौर| कस्बा झालू के हृदयानंद सार्वजनिक इंटर कॉलेज के बाहर कक्षा 9 के एक छात्र पर विशेष समुदाय के छात्रों द्वारा जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने छात्र को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना के बाद से नगर के छात्र-छात्राओं मे भय का माहौल है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार झालू के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी गौरव पाल पुत्र अतर सिंह ने हल्दौर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र यश हृदयानंद सार्वजनिक इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र है। स्कूल में ही उसकी कक्षा के छात्र मूसा के साथ किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि मूसा ने स्कूल के भीतर ही यश को जातिसूचक शब्द कहे और स्कूल के बाहर देख लेने व जान से मारने की धमकी दी।


स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब यश घर लौट रहा था तभी पहले से ही घात लगाए बैठे मूसा और उसके चार अन्य साथियों ने यश पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। यश ने जान बचाकर भागने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने उसे घेर लिया। इस दौरान मूसा ने यश के सिर पर हथियार से हमला कर दिया जिससे छात्र  घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। छात्र को अधमरा कर आरोपी मौके से फरार हो गए।


राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत स्कूल प्रशासन को दी। इसके बाद स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों ने घायल छात्र को उसके घर पहुंचाया। परिजन आनन-फानन में छात्र को अस्पताल ले गए जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित पिता के अनुसार आरोपी छात्र मूसा पहले भी दो बार यश के साथ मारपीट का प्रयास कर चुका था।


पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस वारदात के कुछ समय बाद ही आरोपी मूसा,उसके पिता और 5-6 अज्ञात लोग जबरन उनके घर में घुस आए। उन्होंने घर में मौजूद महिलाओं और बच्चों के साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी कि यदि पुलिस में कोई कार्याही की तो तुम्हे जान से मार देगे|


इस घटना के संबंध में जब हल्दौर थाना प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पीड़ित छात्र के परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में आरोपियों के खिलाफ नामजद व अज्ञात मे अभियोग (मुकदमा) पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आवश्यक कानूनी कार्याही की जा रही है।

कुल पाठक संख्या.........