मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दो युवतियां अपने परिचित युवकों के साथ बालकिशनपुर चौराहा मार्ग पर स्थित एक होटल में जाने के लिए खड़ी थीं। तभी अचानक युवतियों के परिजन वहाँ पहुँच गए। अपनी बेटियों को युवकों के साथ देखकर परिजनों का पारा चढ़ गया। पहले दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई,लेकिन देखते ही देखते गुस्साए परिजनों ने युवकों पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया और मोके पर अफरा तफरी मच गई|
होटल के बाहर सरेराह हो रही मारपीट और हंगामे को देखकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक मौके पर हंगामा चलता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार परिजन काफी आक्रोशित थे और युवकों को भागने का मौका भी नहीं मिला और उसी समय किसी ने इस हाईवोल्टेस ड्रामे की सुचना पुलिस को दे दी|
हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाने में घंटों तक युवक और युवतियों से पूछताछ का दौर चलने के बाद दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया और दोनों पक्षों से बातचीत कर परिजनों के सपुर्द कर दिया|
पुलिस सूत्रों के अनुसार,दोनों पक्षों की ओर से इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने युवक-युवतियों को कड़ी हिदायत और समझा-बुझाकर उनके सुपुर्द कर दिया। भले ही मामला थाने में सुलझ गया हो,लेकिन दिनदहाड़े होटल के बाहर हुए इस हंगामे की चर्चा पूरे नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में जोरों पर है।
%20(4).png)