बिजनौर-चलती रोडवेज बस में धुआं उठने से मचा हड़कंप,यात्रियों ने खिडकियों से कूदकर बचाई जान - NEWS INDIA 24 #बेबाक कलम, बेखौफ सच#

Breaking

शनिवार, 23 मई 2026

बिजनौर-चलती रोडवेज बस में धुआं उठने से मचा हड़कंप,यात्रियों ने खिडकियों से कूदकर बचाई जान

 

www.newsnindia.com

बिजनौर/हल्दौर| शनिवार शाम धामपुर से बिजनौर मार्ग पर उस समय बड़ा हादसा टल गया जब धामपुर डिपो की एक रोडवेज बस में अचानक धुआं उठने लगा। धुएं को देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और जान बचाने की जद्दोजहद में यात्रियों ने बस की खिड़कियों के कूदकर बाहर निकले। चालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कुछ समय के लिए मोके पर अफरा तफरी मच गई थी|


जानकारी के अनुसार धामपुर डिपो की एक बस शनिवार शाम यात्रियों को लेकर बिजनौर जा रही थी जैसे ही बस हल्दौर रेलवे फाटक के निकट पहुंची तभी अचानक बस के भीतर से धुआं उठने लगा जिससे यात्री घबरा गए। आपातकालीन स्थिति को देखते हुए यात्रियों ने बाहर निकलने के लिए खिड़कियों से कूदकर बस से बाहर निकले| 


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि बस में किसी यात्री द्वारा रखे गए सामान के बैग से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि बस के अन्दर कोई ऐसा पदार्थ था जिसने गर्मी या घर्षण के कारण धुआं छोड़ना शुरू कर दिया।


बस चालक हरमेंद्र सिंह ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। चालक की त्वरित कार्रवाई के कारण बस में सवार दर्जनों यात्री सुरक्षित रहे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी| बस के अन्दर से सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया से मामला किसी यात्री के सामान में रखे पदार्थ से धुआं उठने का है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है|

कुल पाठक संख्या.........