नह्टौर/जिला बिजनौर-पति ने पत्नी को जलती लकड़ी से पीटकर घर से निकाला - NEWS INDIA 24 #बेबाक कलम, बेखौफ सच#

Breaking

बुधवार, 29 अप्रैल 2026

नह्टौर/जिला बिजनौर-पति ने पत्नी को जलती लकड़ी से पीटकर घर से निकाला


www.newsnindia.com
जहा एक ओर सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के बड़े-बड़े दावों और कड़े कानूनों के बावजूद भी महिलाओं पर अत्याचार नही थम पा रहा है| ताजा मामला जनपद बिजनौर के थाना नहटौर क्षेत्र का है जहाँ एक पति ने अवैध संबंधों में बाधा बन रही पत्नी को बेरहमी से पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने थाने पहुचकरअपने पति के खिलाफ  तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।  


प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला ने नह्टौर थाने में तहरीर देकर बताया कि मेरे पति संजीव के गाव की ही एक महिला के साथ अबैध सम्बन्धो के चलते आए दिन मेरा पति संजीब मेरे साथ मारपीट,गाली गलोच व अभ्रद व्यहार करता है तथा आए दिन मुझे घर से निकालने कि धमकी देता रहता है|  


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के अत्याचारों को पिछले काफी समय से सहन करती चली आ रही थी। जब भी मै कभी अपने पति के अबैध संबंधों का विरोध करती तभी मेरा पति संजीव मेरे साथ मारपीट करता और घर छोड़कर जाने का दबाव बनाता था। बुधवार की सुबह विवाद तब गहरा गया जब मेरे पति संजीव ने मुझे  घर से निकलने को कहा। मेरे विरोध करने पर मेरे पति ने मुझे  बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया और जलती हुई लकड़ी से उस पर हमला कर दिया।  


शोर-शराबा सुनकर आस पास के लोग भी मौके पर आ गए और किसी तरह ग्रामीणों ने मुझे मेरे अपने पति के  चंगुल से बचाया। वही जाते-जाते मेरे पति ने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। नह्टौर प्रभारी रविन्द्र प्रताप ने बताया कि इस सम्बन्ध में एक पीड़िता महिला की ओर  तहरीर प्राप्त हुई हैमामले की गंभीरता से जाँच की जा रही है जाच कर आवश्यक कड़ी से कड़ी कार्वाही की जाएगी।  

कुल पाठक संख्या.........