बिजनौर-किन्नरों के विरुद्ध झालू एवं ग्रामीण क्षेत्र मे बजा बिगुल समिति ने लाउडस्पीकर व पर्चे बाट किया लोगो को जागरूक - NEWS INDIA 24 #बेबाक कलम, बेखौफ सच#

Breaking

शुक्रवार, 8 मई 2026

बिजनौर-किन्नरों के विरुद्ध झालू एवं ग्रामीण क्षेत्र मे बजा बिगुल समिति ने लाउडस्पीकर व पर्चे बाट किया लोगो को जागरूक


www.newsnindia.com
हल्दौर/झालू। किन्नरों के विरुद्ध झालू एवं ग्रामीण क्षेत्र मे बजा बिगुल,समिति ने लाउडस्पीकर व पर्चे बाट किया लोगो को जागरूक| समाज मे किन्नरों के द्वारा जबरन की जाने वाली वसूली के खिलाफ नगर एवं ग्रामीण समाज सुधारक कमेटी ने ढोल नगाड़े के साथ बिगुल बजा दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समाज सुधारक कमेटी ने कहा कि समाज के लोगों से किन्नरों के द्वारा जबरन वसूली के लिए लोगों पर दबाव बनाया जाता है और उनसे नेग के नाम पर मोटी रकम ली जाती है जिसके लिए किन्नरों के भय से निजात दिलाने के लिए सुधार कमेटी के द्वारा लाउडस्पीकर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है साथ ही जनहित में जारी सूचना के पम्पलेट भी बांटने का काम कमेटी के द्वारा किया जा रहा है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दौर थाना क्षेत्र के कस्बा झालू के साथ-साथ जिले भर मे किन्नरों की जबरन बसूली किसी से छुपी हुई नही है इसके विरोध में नगर के लोगों ने पूर्व में भी विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन को भी अवगत कराया था। इसको देखते हुए ज्ञानेश्वर चौधरी के नेतृत्व में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग एकत्र हुए और सभी ने मिलकर झालू एवं ग्रामीण समाज सुधारक कमेटी का गठन किया। 7 मई 2026 को बृहस्पतिवार के दिन दोपहर के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस पंजाब नेशनल बैंक झालू के पास आयोजित की गई जिसमें किन्नरों की जबरन वसूली से निजात दिलाने की बात कमेटी के द्वारा कही गई|। कमेटी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि किन्नरो द्वारा समाज से जबरन वसूली किए जाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं जिसे झालू एवं ग्रामीण समाज सुधार कमेटी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस मे कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट का कोई भी आदेश किन्नर समाज को पैसा देने के लिए नहीं दिया गया है मगर फिर भी यह जबरन वसूली क्यों करते हैं इसलिए सर्व सम्मति से यह फैसला लिया गया है कि किन्नरों को शादी समारोह में 1100 रु और बच्चा पैदा होने पर ₹500 ही दिए जाएंगे यह रकम अपनी स्वेछा से दी जाएगी यदि कोई भी यह रकम देना नहीं चाहता है तो उससे जबरन बसूली नहीं की जाए यदि फिर भी किन्नरों द्वारा जबरन बसूली,अश्लील भाषा या अश्लील नृत्य किया गया तो उनके विरुद्ध समिति कानूनी कार्यवाही कराने के लिए वाध्य होगी। इसलिए हमारा सभी से आग्रह है कि यदि किन्नर समाज किसी व्यक्ति को परेशान करता है तो इसकी सूचना 112 पुलिस को दें और साथ ही हमें भी अवगत कराए ताकि हम पीड़ित पक्ष के पास जाकर आरोपी पक्ष के कानूनी कार्यवाही करा सके। उन्होंने कहा कि झालू एवं ग्रामीण समाज सुधारक कमेटी आपको न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास करेगी। प्रेस कांफ्रेंस के इस अवसर पर ज्ञानेश्वर चौधरी,एहसान अहमद,मुकेश वर्मा,नरेश भास्कर,मोहम्मद रिजवान,इसरार अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।



5100 रु की थी मांग : एहसान अहमद

झालू। किन्नरो के प्रकरण को लेकर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान समाज सुधारक कमेटी के सदस्य मोहम्मद एहसान ने पत्रकारों को बताया कि हमारे यहा मोहल्ला पीरजादगान कस्बा झालू मे किन्नर समाज के लोगों द्वारा लगभग 5100 रु की धनराशि की मांगी गई थी जब इस धनराशि को देने से हमने मना कर दिया तो वह नाराज होने लगे लेकिन हमने मोटी रकम देने से साफ-साफ इनकार कर दिया। इसके बाद मेरे द्वारा इनके सरदार को फोन करके यह बताया कि किन्नर समाज के लोग बत्तमीजी कर रहे हैं इनको रोको। इसलिए हम सभी आपसे अपील कर रहे हैं कि यदि किन्नर जबरन वसूली करते हैं तो उनको मोटी रकम न दें और इसकी सूचना तुरंत ही 112 पुलिस को दें। कमेटी आपके साथ है| कमेटी नगर व गांव गांव घूम कर लाउडस्पीकर व पर्चे बाटकर समाज के लोगों को जागरुक कर रही है|



कमेटी डरने वाली नही : मुकेश वर्मा

झालू। नगर एवं ग्रामीण समाज सुधारक कमेटी के सचिव मुकेश वर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि कमेटी के  लोगों को किन्नर व इनके सरदार के द्वारा डराने का काम किया जा रहा है किंतु हम दबाव में आने वाले लोग नहीं हैं इस दौरान ज्ञानेश्वर चौधरी ने कहा कि है मुझे धोखे से एक ढाबे पर बुलवाया गया वहां पर किन्नरों के सरदार बड़ी-बड़ी गाड़ियों में पहुंचे हुए थे मुझ पर दबाव बनाया गया कि किन्नरो के खिलाफ न ही बोलो और न ही कुछ करो मेने वहा आसपास के ग्रामीणों को भी बुला लिया इस तरह मै वहा से बामुश्किल निकला। उन्होंने कहा कि गठित कमेटी जनहित की इस लड़ाई को जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि यह लोग किन्नर नहीं है बल्कि इसकी आड़ में अपना बिजनेस चला रहे है। इसलिए अब समाज का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कमेटी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर घूम कर पर्चे बांट रही है लोगों को जागरुक कर रही है यदि किसी भी व्यक्ति को किन्नर परेशान करते हैं तो इसकी सूचना कमेटी को दें और 112 पुलिस को तुरंत कॉल करें।



कुल पाठक संख्या.........